फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only 4 hours rest and 13 hours work

गजब की एनर्जी है योगी में, 13 घंटे लगातार काम के बाद सिर्फ 4 घंटे किया आराम

Thu, 11 Mar 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Only 4 hours rest and 13 hours work
झांसी। गजब की एनर्जी है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में। इसका अंदाजा उनके दो दिनों के बुंदेलखंड दौरे को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। पहले दिन मंगलवार को वे तीन जिलों में गए और लगातार 13 घंटे तक काम करते रहे। रात में महज 4 घंटे की नींद ली और बुधवार की सुबह 3.30 बजे जाग गए। सुबह 7.30 बजे बगैर कुछ खाए-पीए दतिया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के दौरे के दौरान मंगलवार को योगी सुबह 9.45 बजे लखनऊ से चलकर 10.30 पर जालौन जनपद पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस - वे का निरीक्षण किया। तकरीबन 40 मिनट तक यहां रुकने के बाद 11.45 पर ललितपुर में पहुंच गए। ललितपुर में उन्होंने बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण और जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे दोपहर 12.30 बजे झांसी आ गए और सीधे जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

अभ्युदय कक्षा में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। यहां से सर्किट हाउस पहुंचकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों व पार्टी के नेताओं के साथ भोजन किया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा जारी रही। भोजन के बाद वे सर्किट हाउस से निकलकर पुलिस लाइन में बने हेलिपैड पर पहुंचे। यहां से वे बबीना के बुढ़पुरा के लिए रवाना हो गए। बुढ़पुरा से लौटकर उन्होंने नगर निगम में कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। कमिश्नरी में ढाई घंटे तक मंडल के विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को किले में लाइट एंड साउंड शो देखा। रात में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के नेताओं के साथ भोजन किया। रात के खाने में उन्होंने दाल, रोटी और आलू की सब्जी खाई। बाद में गुड़ खाया। कुछ देर टहलने के बाद रात 11 बजे सोने चले गए। लगभग चार घंटे सोने के बाद सुबह साढ़े तीन बजे जाग गए। योग-व्यायाम और पूजा - पाठ करने के बाद सुबह पांच बजे उन्होंने अखबार पढ़े। बगैर कुछ खाए-पीए बुधवार सुबह साढ़े सात बजे तैयार होकर दतिया के लिए रवाना हो गए। दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन और शिवजी का अभिषेक किया। बाद में दतिया के सर्किट हाउस में नमकीन दलिया, अंकुरित दाल, जलेबी व कचौड़ी खाई और यहां से सुबह 9.05 बजे महोबा के लिए रवाना हो गए। महोबा से वे चित्रकूट और बांदा गए। शाम को बांदा से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed