{"_id":"5ff4abd78ebc3e31f65e3a07","slug":"only-20-solve-problem-jhansi-news-jhs18529707","type":"story","status":"publish","title_hn":"156 समस्याओं में से सिर्फ 20 ही निपट पाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
156 समस्याओं में से सिर्फ 20 ही निपट पाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 156 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर महज 20 का ही निस्तारण हो पाया। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित आईं।
सदर तहसील में उप जिलाधिकारी राजकुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 46, पुलिस विभाग की 32, नगर निगम की 12, पूर्ति और विद्युत विभाग की नौ-नौ व जल निगम की आठ शिकायतें आईं। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं लेकर भी लोग पहुंचे। ज्यादातर शिकायतें अवैध कब्जे, अतिक्रमण, जलापूर्ति से संबंधित रहीं, जो निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दी गईं। संपूर्ण समाधान दिवस में देवस्थल श्री खातीबाबा केशवपुर धाम धर्माथ न्यास के सचिव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि केशवपुर मार्ग से केशवपुरधाम खातीबाबा तक का चौड़ीकरण का काम लगभग बीस मीटर किया गया है, शेष छोड़ दिया गया है। इसे पूरा कराया जाए। तलैया मुहल्ला निवासी रामगुलाम ने क्षेत्र में सफाई न होने की समस्या उठाई। इस दौरान तहसीलदार सदर राकेश कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।