{"_id":"5e25fe5a8ebc3e4b025846da","slug":"online-taxi-book-from-railway-station-jhansi-news-jhs1580416148","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर ऑनलाइन मिल सकेगी ‘टैक्सी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर ऑनलाइन मिल सकेगी ‘टैक्सी’
विज्ञापन
online taxi book from railway station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ऑनलाइन टैक्सी (कार) सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए आरक्षण कार्यालय के पास स्टैंड बनाया जाएगा। कंपनियों से कुटेशन मांगे जाएंगे।
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, ओरछा, दतिया, झांसी का किला, राजकीय संग्रहालय, ललितपुर का देवगढ़, बरुआसागर झील, गढ़कुंडार व जराय का मठ जैसे धार्मिक और दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों यात्री झांसी में उतरते हैं। मंजिल तक पहुंचने के लिए यात्रियों को किराए की टैक्सी करने के लिए भटकना पड़ता है। इसी तरह झांसी और आसपास क्षेत्र के कस्बों और सरकारी संस्थानों तक जाने के लिए भी टैक्सी की आवश्यकता पड़ती है।
महानगरों की तरह झांसी स्टेशन पर भी यात्रियों को टैक्सी की सुविधा मिल सके, इसके लिए रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यात्री ओला, ओवर, जुगनू आदि कंपनियों की तरह टैक्सी ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर टैक्सी स्टैंड बनाने की योजना है। प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
अभी दुरुस्त नहीं है पार्किंग व्यवस्था
रेलवे स्टेशन पर रोजाना ट्रेनों से आने वाले विदेशी पर्यटकों को खजुराहो व ओरछा भ्रमण कराने के लिए दिल्ली, आगरा, वाराणसी व खजुराहो से बसें आतीं हैं। हर रोज ढाई सौ से तीन सौ टूरिस्ट यहां आते हैं। सात साल पहले तक स्टेशन के सामने पार्किंग के लिए जगह निर्धारित थी। लेकिन, बाद में पार्किंग हटा देने के कारण टूरिस्ट बसें सड़क की दूसरी तरफ खड़ी हो रहीं हैं। विदेशी पर्यटकों को सड़क पार करबस में बैठना पड़ता है।