{"_id":"c07d556ec10bcf913019bc2ae74b0431","slug":"online-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन दर्ज होंगी और निपटेंगी समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन दर्ज होंगी और निपटेंगी समस्याएं
ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
झांसी। किसी सरकारी विभाग में आपका कोई काम लटका हो या कोई समस्या हल नहीं हो रही हो, ऐसे में अब आपको सरकारी कार्यालयों व अधिकारियों के चक्कर काटने की अब कोई जरूरत नहीं है। आप अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए शासन ने अलग से एक पोर्टल शुरू कर दिया है, जिस पर आप अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे, साथ ही उसके निस्तारण की गति भी ऑनलाइन देख सकेंगे।
कलेक्ट्रेट हो या पब्लिक से जुड़े अन्य सरकारी विभाग, सभी में शिकायतों की भरमार लगी रहती है। इसके अलावा तहसील दिवस में भी जमकर शिकायतें आती हैं। लेकिन, अब इन शिकायतों को एक ही स्थान पर एकत्र किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने jansunwai.up.nic.in पोर्टल शुरू किया है।
इस पोर्टल पर सभी विभागों से जुड़ीं शिकायतें पहुंचेंगी, जिन्हें ऑनलाइन संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया जाएगा। शिकायत निस्तारण के बाद संबंधित विभाग की आख्या भी ऑनलाइन प्राप्त होगी। इस पोर्टल पर लोग बगैर विभाग से संपर्क किए सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। समय-समय पर शिकायत निस्तारण की प्रगति भी देख सकेंगे। इसके अलावा शिकायत निस्तारित न होने पर रिमाइंडर भी दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
ऐसे दर्ज करें शिकायत
झांसी। शिकायत दर्ज करने के लिए jansunwai.up.nic.in पोर्टल खोलना होगा। इसमें शिकायत रजिस्टर का ऑप्शन खोलने पर मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। मोबाइल नंबर डालते ही तत्काल वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का मैसेज आ जाएगा। यह ओटीपी डालकर शिकायत दर्ज की जा सकेगी। इसमें दर्ज की हुई शिकायत का स्टेटस देखने व रिमाइंडर देने का भी ऑप्शन होगा।
‘सभी अधिकारियों को लॉगइन आईडी पासवर्ड जारी कर दिए गए हैं। पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों का 20 दिन में निस्तारण का प्रावधान किया गया है। पोर्टल की टेस्टिंग कर ली गई है। 25 जनवरी से यह पूरी तरह से तैयार है।’
- राजीव रंजन श्रीवास्तव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर