फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Online OPD exposed, many doctors did not pick up the phone

Jhansi News: ऑनलाइन ओपीडी की खुली पोल, कई डॉक्टरों ने नहीं उठाए फोन

Wed, 04 Jun 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Online OPD exposed, many doctors did not pick up the phone

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने मंगलवार को जब खुद मरीज बनकर ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श लेने के लिए फोन लगाया तो व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई। कुछ डॉक्टरों ने फोन ही नहीं उठाया तो कुछ ने अपना वीडियो बंद कर रखा था। आयुक्त ने एडी हेल्थ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।



मरीजों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ऑनलाइन जोड़कर वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श दिलाने के लिए ऑनलाइन ओपीडी चलाई जा रही है। कुछ समय पहले ही मंडलीय समीक्षा बैठक में सामने आए आंकड़ों की हकीकत जानने के लिए आयुक्त ने मंगलवार को सीएचओ को अपने कक्ष में बुलाकर मरीज के रूप में पंजीकृत कराते हुए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के मेडिकल ऑफिसर से ऑनलाइन कंसल्टेशन के लिए कॉल बुकिंग की।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के ऑनलाइन ओपीडी हब में कॉल करने पर किसी डॉक्टर ने फोन नहीं उठाया। फिर उन्होंने जिला अस्पताल में फोन लगाया। डॉ. प्रताप सिंह और डॉ. अनूप द्विवेदी ने फोन उठाया। उनके अलावा कोई चिकित्सक ऑनलाइन नहीं मिला। फिर आयुक्त ने नाम बदलकर नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों से परामर्श चाहा तो डॉ. मूलचंद्र वर्मा ने वीडियो कॉल नहीं उठाई। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर और सीएचओ ऑनलाइन ओपीडी सेवाओं में रुचि नहीं लेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ई-संजीवनी ओपीडी सेवा की नियमित निगरानी के लिए रियल टाइम कॉल ट्रैकिंग सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए। इस दौरान एडी हेल्थ डॉ. सुमन, मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे, क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, दिगारा सीएचओ देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed