{"_id":"583b33ae4f1c1bfa3d0886ff","slug":"online-only-after-permission-ring-horn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन परमीशन के बाद ही बजेगा ‘भौंपू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन परमीशन के बाद ही बजेगा ‘भौंपू’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन परमीशन के बाद ही बजेगा ‘भौंपू’
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में आमसभा के लिए अनुमति, लाउडस्पीकर बजाने व वाहन रैली निकालने की अनुमति के लिए प्रत्याशियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए मोबाइल एप बन गया है, जिसकी जानकारी चुनाव के समय ही दी जाएगा। आवेदन पर ऑनलाइन अनुमति मिलने पर ही कार्यक्रम हो सकेंगे।
गांधी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के अलावा उन्होंने मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए एनआईसी के सहयोग से तैयार की गई विभिन्न आईटी एप्लीकेशन से निर्वाचन पारदर्शी तरीके से संपन्न होगा।
प्रत्याशी को ऑनलाइन आवेदन कर आमसभा, रैली, वाहन रैली, हेलीकाप्टर उतरने व लाउड स्पीकर की अनुमति लेनी होगी। आम नागरिक, प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एप्लीकेशन में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से 15 नवंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान- 2017 के दौरान बबीना विधानसभा क्षेत्र में 14,482, झांसी नगर में 16,460, मऊरानीपुर में 16,783 और गरौठा विधानसभा क्षेत्र में 15,844 फार्म-6 भर कर 63,569 मतदाताओं के नए नाम जोड़े गए। इसी तरह फार्म-7 के माध्यम से बबीना विधानसभा क्षेत्र में 8,013, झांसी नगर में 7,744, मऊरानीपुर में 13,530 और गरौठा में 7,570 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी रमाशंकर गुप्ता, सीएमओ डा. विनोद यादव, एसडीएम सदर चंदन कुमार पटेल, एसडीएम मऊरानीपुर एस के शुक्ला, एसडीएम टहरौली पूनम निगम, एसडीएम मोंठ प्रदीप कुमार यादव, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सत्येंद्र पाल सिंह, मोहम्मद नईम आदि उपस्थित रहे।