फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   online education tention for mothers

मम्मियों की चिंता बढ़ा रही ऑनलाइन पढ़ाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
online education tention for mothers
लॉकडाउन मेें स्कूल बंद होने से घर पर चल रही ऑनलाइन पढ़ाई ने मम्मियों  की चिंता बढ़ा दी है। लगातार मोबाइल देखने से बच्चों को शारीरिक समस्याएं  हो रही हैं। वहीं बच्चों का मन ऑनलाइन पढ़ाई में कम लग रहा है। इससे बच्चों  के भविष्य को लेकर अभिभावकों की असमंजस में हैं। लॉकडाउन के दौर में स्कूल बंद होने से बच्चों को घर पर ऑनलाइन शिक्षा दी जा  रही है। स्कूल लगातार बच्चों को विभिन्न तरीकों से शिक्षित करने में जुटे  हैं। लेकिन ऑनलाइन शिक्षा मम्मियों के लिए दिक्कत का सबब बन रही है। ऑनलाइन  पढ़ाई के दौरान बच्चे मोबाइल को लगातार देखते हैं, इसके चलते आंखों में  जलन, सिरदर्द जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। वहीं मम्मियों का कहना है कि  स्कूल में जो पढ़ाई हो जाती है, वह ऑनलाइन नहीं हो सकती। ऐसे में वे बच्चों  के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। वहीं पढ़ाई के चलते बच्चों में  चिड़चिड़ाहट जैसे विकार भी बढ़ रहे हैं। कोर्स भी पूरा नहीं हो पा रहा है।  अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई में अंतराल देना चाहिए।  ताकि बच्चों को राहत मिल सके। ऑनलाइन मैटेरियल मुहैया कराकर उससे पढ़ाया जा सकता है। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान शारीरिक दिक्कतें हो रही हैं। स्कूलों को  इसमें बदलाव करना चाहिए।- रश्मि चौधरी, भट्टा गांव लगातार पढ़ाई से बच्चों की आंखों में जलन और सिरदर्द रहता है। इसमें अंतराल  मिलना चाहिए।- अंजना गौतम, कैमासन नगर स्कूल में जो पढ़ाई हो सकती है, वह ऑनलाइन नहीं हो सकती। बच्चे पढ़ाई पर  ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।- चंचल परिहार, दिगारा ऑनलाइन पढ़ाई के चलते बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर  परेशान हैं।- साधना रायकवार, दीनदयाल नगर लॉकडाउन में पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। इसके अन्य विकल्प तलाशे  जाएं।- सरिता गोयल, शिवाजी नगर लगातार मोबाइल देखना बच्चों के लिए घातक है। इसके लिए स्कूलों को अन्य उपाय  करने चाहिए।- निधि पटेरिया, खैलार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed