फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Online class in Bundelkhand University Decision taken on rising cases of corona teachers will have to come

बुंदेलखंड विवि में भी ऑनलाइन क्लास: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लिया फैसला, शिक्षकों को आना होगा

Sat, 03 Apr 2021 08:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 08:13 PM IST
सार

  • शिक्षक विभाग से ही लेंगे ऑनलाइन क्लास 
  • निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही छात्रावास में पा सकते हैं प्रवेश 
  • सभी शिक्षक विभाग में दर्ज कराएंगे उपस्थिति 

विज्ञापन
Online class in Bundelkhand University Decision taken on rising cases of corona teachers will have to come
online Class - फोटो : Pexels

विस्तार

झांसी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने भी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का फैसला लिया है। हालांकि, अभी पांच से दस अप्रैल तक यह व्यवस्था लागू की गई है। लेकिन शिक्षकों को विश्वविद्यालय आना पड़ेगा। अपने विभाग से ही उन्हें ऑनलाइन क्लास लेनी होगी।

विज्ञापन


झांसी समेत देश-प्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आया है। हाल ही में बरुआसागर के नवोदय विद्यालय में भी शिक्षक, छात्र समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इससे हड़कंप की स्थिति है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन न करने का फैसला लिया है। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने बताया कि पांच से दस अप्रैल तक सभी कोर्सों की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।
विज्ञापन


समय सारिणी के अनुसार सभी शिक्षक विभाग में उपस्थिति दर्ज कराएंगे और ऑनलाइन क्लास लेंगे। जो छात्र-छात्राएं होली के अवकाश के बाद विश्वविद्यालय आ गए हैं और छात्रावास में रह रहे हैं, वह हॉस्टलों में रह सकते हैं। जिन्हें आना बाकी है, उन्हें पहले कोरोना की जांच करानी होगी। निगेटिव रिपोर्ट लेकर ही वह छात्रावास में प्रवेश पा सकते हैं। 12 अप्रैल से ऑफलाइन कक्षाएं पूर्व की भांति परीक्षा भवन में कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराते हुए संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन कोर्सों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं, उनका संचालन उनके विभाग में ही होगा। जिन वार्षिक कोर्सों की कक्षाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनके विभाग प्रमुखों को बची हुईं प्रयोगात्मक कक्षाएं व परीक्षाएं 30 अप्रैल तक हर दशा में पूर्ण करानी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed