{"_id":"685da4cfec666ed5ab040c8f","slug":"online-booking-of-agricultural-equipment-starts-today-applications-can-be-made-till-12-noon-on-12th-july-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-585701-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग आज से, 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग आज से, 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कृषि विभाग ने किसानों के लिए कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। यह सुविधा 27 जून दोपहर 12 बजे से 12 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। किसान सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें हाई-टेक कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन और फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्र शामिल हैं।
कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि किसान उपलब्ध कंबाइन हार्वेस्टर, न्यूमेटिक प्लांटर, भेज सेलर, पॉपिंग मशीन, बैच ड्रायर, प्रेसिंग फ्लोर और स्मॉल गोदाम शामिल हैं। इसके अलावा, ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट, शुगर केन सेटलिंग प्लांटर और शुगर केन पॉवर वीडर जैसे विशेष उपकरण भी उपलब्ध हैं। कृषि अधिकारी ने बताया कि दस हजार से एक लाख तक के उपकरण के लिए किसानों को 2500 रुपये जमानत राशि और एक लाख से अधिक यंत्रों पर 5,000 की जमानत राशि जमा करनी होगी। इसके लिए किसान http://agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन