फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Onlie every ball take satta for mobile app

ऑनलाइन एप के जरिए मोबाइल पर बातचीत कर हर गेंद पर लगाते थे सट्टा

Tue, 20 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Onlie every ball take satta for mobile app
झांसी। एसओजी, सर्विलांस व सीपरी पुलिस के हत्थे चढ़े बारह सटोरिये आईपीएल पर इंदौर से सट्टा लगाते थे। ऑनलाइन एप के जरिए मोबाइलों पर बातचीत कर हर गेंद पर सट्टा लगता था। पुलिस ने पकड़े गए बारह सटोरियों के पास से 29 मोबाइल, चार लैपटॉप, 81 हजार रुपये व अन्य सामान बरामद किया है। पूरा अवैध कारोबार सीपरी बाजार स्थित एक किराए के मकान में चल रहा था। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले सटोरियों को पकड़ने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने एसओजी व सर्विलांस के नेतृत्व में टीमें गठित की थीं। शनिवार को एसओजी टीम प्रभारी आशीष मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी संजय कुमार गुप्ता व सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह को सूचना मिली कि सीपरी बाजार स्थित एक स्कूल के पीछे बने उमा त्रिपाठी के मकान में बड़े पैमाने पर आईपीएल का सट्टा चल रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर मकान में दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से इंदौर के तेजाजीनगर निवासी प्रेम डोडेजा, तरुण डोडेजा, कोतवाली के तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, छनियापुरा निवासी अतुल पाखरे, इंदौर के जुनी निवासी कैलाश मदान, संजय हिंदवानी, दीपक जग्गा, महाराष्ट्र के ठाणे निवासी गिरीश पंजाबी, थाना नवाबाद के सिंधी कॉलोनी निवासी हितेश अलमानी, बिहार के दरभंगा निवासी मुमताज, रतलाम के स्टेशन रोड निवासी दीपक चौरसिया व उत्तराखंड देहरादून के रामगौतम को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed