फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One woman dies of diarrhea in Lalitpur and three admitted to hospital

UP: डायरिया से एक महिला की मौत, तीन भर्ती... प्रदेश के इस जिले में अब तक 10 लोगों की हो चुकी हैं मौतें

Mon, 16 Sep 2024 09:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Sep 2024 09:58 PM IST
सार

डॉक्टरों की टीम ने डायरिया फैलने के कारणों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि एक हैंडपंप में खराब पानी आ रहा है। हालांकि, इसका उपयोग पीने के लिए नहीं किया जाता है। अन्य कार्यों के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
One woman dies of diarrhea in Lalitpur and three admitted to hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर के ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम माडरी में डायरिया से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, मां व उसकी दो पुत्रियों की हालत गंभीर है। डायरिया फैलने का कारण हैंडपंप के दूषित पानी का उपयोग बताया गया है। चिकित्सकों ने हैंडपंप के पानी का उपयोग न करने की सलाह दी है। अब डायरिया से मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है।

विज्ञापन

ग्राम माडरी में रविवार शाम मीना को उल्टी व दस्त होने लगे थे। परिजन कस्बा बांसी में निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद घर ले गए। रात 11 बजे हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सोमवार को तड़के करीब तीन बजे दो पुत्रियों समेत मां अभिलाषा को उल्टी-दस्त होने लगे। परिजन अभिलाषा (35) व उसकी दोनों पुत्रियों अर्चना (06) और कामना (02) को लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उपचार दिया गया। हालत में सुधार न होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि डायरिया प्रभावित गांव में टीम लगाकर मॉनीटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पहुंची डॉक्टरों की टीम ने डायरिया फैलने के कारणों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि एक हैंडपंप में खराब पानी आ रहा है। हालांकि, इसका उपयोग पीने के लिए नहीं किया जाता है। अन्य कार्यों के लिए किया जा रहा है। चिकित्सकों ने माना कि हैंडपंप का गंदा पानी पेट में जाने से डायरिया फैला है। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को हैंडपंप के पानी का उपयोग न करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

दूषित पानी देने वाले हैंडपंप को नहीं किया बंद 
माडरी में दो हैंडपंप पहले ही खराब पानी दे रहे थे। इन्हीं हैंडपंप के पानी के उपयोग से डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही यह रही कि इन हैंडपंपों को बंद नहीं कराया। यदि ये बंद हो जाते तो शायद महिला की मौत न होती न अन्य महिला समेत दो पुत्रियां डायरिया की चपेट में आतीं।

जिलाधिकारी के निर्देश का भी नहीं किया पालन
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बीते दिनों डायरिया की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे। गांव में हैंडपंप के पास साफ-सफाई व लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों को भी निरीक्षण करने के लिए लगाया था। लेकिन, तमाम निर्देश के बाद भी डायरिया पर अंकुश नहीं लग सका।

डायरिया प्रभावित लोगों पर एक नजर

ब्लॉक - ग्राम - मरीजों की संख्या - मौत

तालबेहट - वर्मा विहार - 24 - 02
बार - पाह - 16 - 01
मड़ावरा - जलंधर - 21 - 01

मड़ावरा - दौलतपुर - 19 - 01
महरौनी - सिंदवाहा - 21 - 00

महरौनी - भैरा - 31 - 03
बिरधा - अमऊखेड़ा - 18 - 00

बिरधा - कुचदों - 17 - 00
जखौरा - ग्राम माडरी 03 - 01
कुल - 10 - 170 - 09
 

माडरी में हैंडपंप का पानी खराब है। लोगों को इसका इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। पानी का सैंपल लिया गया है। - डॉ. समीर प्रधान, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी जखौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed