{"_id":"624486f24ea22103254fcfe6","slug":"one-unit-of-parichha-power-plant-closed-power-generation-reduced-jhansi-news-jhs217680691","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारीछा पावर प्लांट की एक यूनिट बंद, बिजली उत्पादन घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारीछा पावर प्लांट की एक यूनिट बंद, बिजली उत्पादन घटा
विज्ञापन
झांसी। अभी तक कोयले की कमी से जूझ रहे पारीछा थर्मल पावर प्लांट की एक 210 मेगावाट की यूनिट तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को बंद हो गई। जिससे उत्पादन घट गया है। वहीं ललितपुर के बजाज पावर प्लांट की सभी तीनों यूनिटें शुरू हो गईं हैं। पहले दिन 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया है।
परीछा पावर प्लांट की एक यूनिट भीषण गर्मी में जवाब दे गई। अफसरों का कहना है कि टरबाइन में अचानक तेज कंपन होने लगा था। कोई बड़ा संकट न हो इसलिए यूनिट को तत्काल बंद कर दिया गया। माना जा रहा है कि इस यूनिट को सही होने में हफ्ते भर का वक्त लग जाएगा। जब तब खराब यूनिट सही नहीं होती बिजली का उत्पादन घटा रहेगा। पारीछा प्लांट की क्षमता के अनुसार 910 मेगावाट बिजली का उत्पादन रोज होता है। लेकिन अब घटकर 510 मेगावाट रह गया है। अफसरों का कहना है कि उत्पादन में कोई गिरावट नहीं आने दी जाएगी। अन्य तीनों इकाइयों की उत्पादन क्षमता बढ़ा दी जाएगी।
वहीं ललितपुर के बजाज पावर प्लांट की भी सभी यूनिट शुरू कर दी गईं हैं। अभी तक यहां केवल दो यूनिट से बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। लेकिन बुधवार को तीसरी इकाई भी शुरू कर दी गई है। यहां 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया है। अफसरों का कहना है कि अब प्लांट अपनी पूरी ताकत के साथ चल रहा है लिहाजा बिजली का उत्पादन लगातार बढ़ेगा।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी आने के कारण 210 मेगावाट की एक इकाई बंद कर दी गई है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही चालू करा दी जाएगी। - एम. के. सचान, मुख्य महा प्रबंधक (पारीछा थर्मल पावर प्लांट)