फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One thousand people fall ill after eating rasgullas in Datia

Jhansi News: दतिया में रसगुल्ले खाने से एक हजार हुए बीमार

Sun, 18 Oct 2026 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
One thousand people fall ill after eating rasgullas in Datia
दतिया। भांडेर तहसील के उड़ीना गांव में 15 अक्तूबर को एक कार्यक्रम में भोजन के बाद करीब एक हजार लोगों को गंभीर खाद्य विषाक्तता हुई। रसगुल्ले खाने के बाद ग्रामीणों को उल्टी, पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत होने लगी। शुरुआती अंदेशा है कि रसगुल्लों में इस्तेमाल खोया खराब था, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कई मरीजों को जिला अस्पताल, इंदरगढ़ और भांडेर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार दोपहर उड़ीना गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। भांडेर के बीएमओ जयंत यादव ने बताया कि टीम ने प्रभावित ग्रामीणों का उचित उपचार किया है। चिकित्सा जांच में किसी मरीज में गंभीर लक्षण या जटिलता नहीं मिली है। प्रशासन के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी बीमार लोग खतरे से बाहर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed