फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One thousand people buy flate durring corona time

कोरोना काल में एक हजार लोगों ने तीस लाख से ऊपर के फ्लैट और जमीनें खरीदीं, आयकर विभाग ने जांच शुरू की

Sun, 03 Jan 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
One thousand people buy flate durring corona time
झांसी। कोरोना काल में एक हजार लोगों ने जमीन की खरीद फरोख्त व फ्लैट खरीदे। आयकर विभाग अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने ऐसे लोगों की जानकारी बैंकों और रजिस्ट्री कार्यालय से एकत्रित करना शुरू कर दी है। यह सभी मामले झांसी- ललितपुर परिक्षेत्र से जुड़े हैं, जिन्होंने तीस लाख से ऊपर की संपत्ति खरीदी। मार्च के बाद इन सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार कोरोना काल में संपत्ति की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाने जा रहा है। कोरोना काल के शुरूआत में जमीन खरीद-फरोख्त के कारोबार पर जैसे ब्रेक लग गया था। संपत्ति खरीदने के लिए लोगों के पास नकद रुपये नहीं थे और बैंक से कर्जा लेना लोगों को महंगा लग रहा था। मगर, लॉक डाउन खुलने के बाद जमीन और फ्लैट खरीदने में अचानक तेजी आ गई। तहसीलों में रजिस्ट्री कराने के लिए भीड़ जुट गई। इस अवधि में झांसी-ललितपुर परिक्षेत्र में एक हजार से अधिक ऐसे लोग थे, जिन्होंने 30 लाख से अधिक की संपत्तियां खरीदीं।
विज्ञापन

चूंकि, आयकर विभाग को तीस लाख से अधिक की संपत्ति खरीदने या बेचने की जानकारी देना भी जरूरी है। विभाग ने ऐसे लोगों की जानकारी बैंकों और रजिस्ट्री कार्यालय से एकत्रित की है। इन सभी को मार्च के बाद नोटिस भेजे जाएंगे, जिससे पता किया जाएगा कि संपत्ति खरीदने या बेचने के बाद संबंधित व्यक्तियों ने जानकारी विभाग को दी कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी जानिए
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के आल इंडिया कॉस्ट इंडेक्स रूल के हिसाब से अगर किसी व्यक्ति ने बीस साल पहले कोई जमीन एक लाख रुपये में खरीदी थी और आज उसकी कीमत पांच लाख हो गई है। ऐसे में वह व्यक्ति पांच लाख की कीमत की जमीन को नौ लाख रुपये में बेच देता है, तो विक्रेता को चार लाख रुपये पर बीस प्रतिशत की दर से इनकम टैक्स जमा करना होगा। इसी तरह अगर कोई व्यक्ति छत्तीस महीने के अंदर जमीन खरीदता और उसे बेचता है तो ऐसे में जमीन खरीदने के बाद बेची गई राशि में जो अंतर होगा, उस पर टैक्स देना होगा।

यहां खरीदीं गईं सबसे ज्यादा जमीनें
महानगर में पहूज नहर के पास, अयोध्या पुरी कॉलोनी, लहरगिर्द, हंसारी, राजगढ़, बिजौली, करगुवा, पिछोर, खैरा प्रेमनगर, उन्नाव गेट क्रासिंग के आसपास, ईसाईटोला बूढ़ा भोजला, केशवपुर, पाल कॉलोनी, भट्टागांव, डड़ियापुरा, बाहर बड़ागांव गेट श्मशान घाट के आसपास, भगवंतपुरा, कोछाभांवर। साथ ही मऊरानीपुर, गुरसराय, मोंठ, चिरगांव, बरुआसागर, बबीना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed