फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One shop licence suspent to 400 gram wait less peanut

घटतौली पर दुकान का लाइसेंस निलंबित, एक बोरी पर 400 ग्राम कम की तौल

Tue, 03 Nov 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
One shop licence suspent to 400 gram wait less peanut
झांसी। घटतौली पर मंडी प्रशासन ने नवीन गल्ला मंडी की एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मुनीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मूंगफली की एक बोरी पर दुकानदार के मुनीम द्वारा 400 ग्राम कम तौल की जा रही थी। इस मामले में किसान और मुनीम का विवाद भी हुआ था। जांच में पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इन दिनों भोजला मंडी में मूंगफली की तुलाई चल रही है। बीते शुक्रवार को मंडी में एक किसान का तुलाई के दौरान व्यापारी से विवाद हो गया। किसान कम तौल का आरोप लगा रहा था। मामला पुलिस चौकी भी पहुंचा था लेकिन दोनों में समझौता हो गया। हालांकि, मामला संज्ञान में आने के बाद उप निदेशक मंडी सीपी तिवारी ने मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई के निर्देश सचिव पंकज शर्मा को दिए। इस पर सचिव ने मंडी इंस्पेक्टर अरविंद यादव को जांच का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि जांच में यह पाया गया कि मूंगफली के एक बोरे की तौल में 400 ग्राम की घटतौली की जा रही थी। इसी वजह से किसान नाराज हो गया था। उन्होंने बताया कि मेसर्स साहू ट्रेडर्स की दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। दुकान के मालिक श्याम सुंदर साहू से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इसके अलावा मुनीम विनोद कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed