फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One nursing home ahead, 20 bed ICU admit corona positive

एक नर्सिंगहोम आगे आया, 20 बेड के आईसीयू में भर्ती होंगे कोविड मरीज

Thu, 17 Sep 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
One nursing home ahead, 20 bed ICU admit corona positive
प्राइवेट अस्पतालों नर्सिंगहोमों में कोरोना मरीजों का इलाज शुरू करने के लिए मेडिकल कॉलेज में हुई
झांसी। मरीजों के हित में अमर उजाला की तरफ से चलाए जा रहे अभियान का बड़ा असर हुआ है। एक निजी अस्पताल कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए राजी हो गया है। 20 आईसीयू बेड वाले नर्सिंगहोम में जल्द ही मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। अस्पताल के अधिकारियों ने इसके लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन

नर्सिंगहोमों के संचालकों के साथ मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी विभाग में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों, आईएमए, नर्सिंगहोम एसोसिएशन की फिर से बैठक हुई। बैठक में नर्सिंगहोम संचालकों से कोविड मरीजों का उपचार शुरू करने पर चर्चा हुई। इस दौरान नर्सिंगहोम संचालकों ने भी अपनी मांग रखीं। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने नर्सिंगहोम संचालकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके बाद हाईटेक अस्पताल के संचालक ने कोविड मरीजों का
विज्ञापन

इलाज करने पर सहमति जता दी। अस्पताल में जल्द ही 20 बेड का आईसीयू तैयार किया जाएगा। यहां पर ऑक्सीजन की आपूर्ति भी सुचारु होगी। पहला नर्सिंगहोम के आगे आने के बाद अब उम्मीद बंध गई है कि जल्द ही कई और अस्पताल मरीजों का इलाज करने के लिए आगे आएंगे। इसके बाद कोविड मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम समेत विभिन्न महानगरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। बैठक के दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, डीएम आंद्रा वामसी, उप प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, नर्सिंगहोम एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. एके सांवल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. बीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला लगातार चला रहा अभियान
प्रशासन की तरफ से नर्सिंगहोमों द्वारा कोविड मरीजों का इलाज शुरू करने को लेकर आईएमए, नर्सिंगहोम एसोसिएशन के साथ कई बार बैठकें कीं। बैठकों में बड़ी-बड़ी बातें तो हुईं लेकिन असर कुछ नहीं निकला। इसके बाद अमर उजाला ने इस मुद्दे पर अभियान चलाया। जनप्रतिनिधि भी इसके लिए आगे आए। अभियान का बड़ा असर हुआ है कि एक नर्सिंगहोम आगे आया है।
बड़े अस्पताल अब भी दुबके
मरीजों का इलाज करके ही बढ़े हुए कई बड़े अस्पताल अभी भी दुबके हुए हैं। हाईटेक अस्पताल ने आगे आकर बड़े नर्सिंगहोमों को आइना दिखाने का काम किया है। महामारी के इस दौर में कई नर्सिंगहोमों के बाहर लगे सुपर स्पेशियलिटी से लेकर रिसर्च सेंटर तक के बोर्ड इस बात की गवाही दे रहे हैं कि आधुनिक संसाधनों से युक्त कई निजी अस्पतालों ने मरीजों को कमाई का जरिया बना रखा है, सेवा का नहीं। वरना जिले में कोविड महामारी के दस्तक देने के पांच महीने बाद भी नर्सिंगहोमों के साथ इलाज शुरू करने को लेकर बैठकों का दौर नहीं चल रहा होता।
आज एक नर्सिंगहोम कोविड मरीजों के उपचार के लिए आगे आ गया है। यहां 20 बेड के आईसीयू में कोविड मरीजों का उपचार शुरू होगा। आईएमए, नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अधिकारियों से भी बात हुई है। कुछ और अस्पताल भी जल्द ही कोविड मरीजों का इलाज शुरू करेंगे। - राजीव सिंह पारीछा, बबीना विधायक।

हाईटेक अस्पताल में रक्तदान शिविर के आयोजन के दौरान ही संचालक से गुजारिश की थी कि वह कोविड मरीजों के उपचार के लिए आगे आएं। अस्पताल का आगे आना अच्छा कदम है। उम्मीद है कि जल्द ही कई अन्य नर्सिंगहोम भी इस दिशा में अपने कदम बढ़ाएंगे। - प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed