फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One named for posting Facebook against religious community

धार्मिक समुदाय के खिलाफ फेसबुक पोस्ट करने पर एक नामजद

Wed, 24 Nov 2021 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
One named for posting Facebook against religious community
झांसी। सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में नवाबाद पुलिस ने झोकनबाग निवासी राजेंद्र शर्मा के खिलाफ धारा 153-ए एवं आईटी एक्ट 67 के तहत मामला पंजीकृत किया है। आरोपी के खिलाफ श्रीगुरु नानक दरबार गुरु सिंह साहब गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सोमवार को नवाबाद थाने में तहरीर दी गई थी। कमेटी के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह कोहली ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी से 20 नवंबर शाम करीब साढ़े पांच बजे एक पोस्ट डाली। इसमें आरोपी ने सिख समुदाय को देश विरोधी ठहराते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उनका कहना है कि इसके पहले भी आरोपी इस तरह की हरकतें कर चुका है। लेकिन, माफीनामे के चलते गुरुद्वारे ने कार्रवाई नहीं की। उपसभापति सुनील नैनवानी एवं महामंत्री जीएस सलूजा ने भी आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नवाबाद इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed