फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   one more corona positive

ललितपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव, परिजन क्वारंटीन

Thu, 02 Jul 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
one more corona positive
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। कोरोना संक्रमण का दायरा ललितपुर में भी बढ़ता जा रहा है। सरदारपुरा मोहल्ले में एक नया मरीज मिलने से क्षेत्रवासियों के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। उधर, बाजारों से लेकर गली मोहल्लों तक में लोग खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार देर शाम सरदारपुरा मुहल्ले में एक और 48 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई। बुधवार सुबह ही बुखार की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने पर उसकी ट्रू नेट जांच की गई। इस जांच में उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बात तत्काल उसका सैंपल झांसी मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब भेजा गया। देर शाम वहां से जारी रिपोर्ट में भी उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद उसके परिजनों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित होने की खबर मोहल्ले में फैलते ही वहां हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी हरकत में आ गया है। ललितपुर में कुल मरीजों की संख्या आठ हो गई है। संक्रमण से तीन की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को प्रशासन द्वारा सरदारपुरा क्षेत्र के साथ ही शहर में जांच व सख्ती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed