{"_id":"67a674545f2708ba7e05090b","slug":"one-more-accused-of-robbery-arrested-five-have-already-been-sent-to-jail-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-489873-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लूट के एक और आरोपी को दबोचा, पांच पहले भेजे जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लूट के एक और आरोपी को दबोचा, पांच पहले भेजे जा चुके हैं जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिजौली ग्रोथ सेंटर में व्यापारी के घर हुई लूट के एक और आरोपी को प्रेमनगर थाना पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से चोरी की बाइक, लूट का माल और तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि व्यापारी के घर सोने के कलश होने की सूचना पर वह लूट करने के लिए गए थे।
प्रेमनगर थाने इलाके में 28 जनवरी की शाम बिजौली ग्रोथ सेंटर में रहने वाले व्यापारी महेंद्र झा के घर घुसकर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के पांच आरोपियों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था, जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। एक अन्य आरोपी जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के बम्हौरी खुर्द व हाल दतिया निवासी अनिकेत यादव को पुलिस ने रेलवे अंडरब्रिज नहर रोड गरियागांव के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा, चोरी की बाइक, लूट में हिस्से में मिले सोने-चांदी के आभूषण और 2800 रुपए नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बिजौली निवासी गिरोह के सरगना हरीश ने नितेश से वॉट्सएप कॉल कराते हुए बताया था कि महेन्द्र के घर में सोने का कलश और नकदी मिलेगी। हरीश ने व्यापारी के घर की रेकी कराई थी। 28 जनवरी की रात अनिकेत ने जीतू कुशवाहा, अभिषेक वंशकार, लखन पटेल के साथ घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था, जबकि नितेश व हरीश बिजौली बाइपास पर खड़े होकर पुलिस की निगरानी कर रहे थे। तीन अन्य बिजौली चौकी मोड़ पर पुलिस और महेंद्र झा की दुकान बंद करने की सूचना देने के लिए खड़े हो गए थे। घटना के बाद सभी भाग गए थे। माल के बंटवारे के लिए दो फरवरी को सभी को इकट्ठा होना था, मगर कुछ साथी नहीं आए। इसी बीच पुलिस ने अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। प्रेमनगर थाने के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन