फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One month's honorarium released, sanitation workers returned to work

Jhansi News: एक माह का मानदेय जारी, काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

Sun, 02 Mar 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
One month's honorarium released, sanitation workers returned to work

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन दोपहर तक आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे कॉलेज की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। जब कर्मचारियों का एक माह का मानदेय जारी किया गया, तब वे काम पर लौटे।

मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर 700 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात हैं। ग्लोबल कंपनी को ये टेंडर मिला हुआ है। कर्मचारियों को दिसंबर से मानदेय नहीं मिला था। वे लगातार कॉलेज प्रशासन से मानदेय जारी करवाने की मांग कर रहे थे। मानदेय जारी न होने पर शुक्रवार को सभी कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कॉलेज परिसर में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पूरे दिन कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।
विज्ञापन




शनिवार को भी कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। सुबह से ही अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे मगर वे काम पर नहीं लौटे। फिर कर्मचारियों के खाते में दिसंबर के मानदेय का पैसा जारी होना शुरू हो गया। दोपहर करीब दो बजे कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे कर्मियों को रोका गया

झांसी। हड़ताल के दूसरे दिन इलाइट चौराहे पर आउटसोर्स कर्मचारी एकत्र हुए। कर्मचारी उप मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। जानकारी होते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परशुराम चौक पर सभी को रोक लिया गया। फिर लक्ष्मी गार्डन ले जाकर प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह, सीएमएस डॉ. सचिन माहुर को बुलाकर कर्मचारियों की बातचीत कराई गई। इसके बाद वे शांत हो गए। बताया गया कि प्रधानाचार्य ने कर्मचारियों को सेवा प्रदाता संस्था द्वारा 10 मार्च तक दो माह का मानदेय देने का लिखित आश्वासन दिखाया। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मनीराम कुशवाहा, इम्तियाज हुसैन, शंभू सेन, अनिल रिछारिया, शैलेंद्र वर्मा, कार्तिक पटैरिया आदि मौजूद रहे।









आउटसोर्सिंग कर्मियों को दिसंबर का वेतन जारी हो गया है। फरवरी का मानदेय भी 10 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। दोपहर में सभी कर्मचारी काम पर लौट आए। - डॉ. सचिन माहुर, प्रमुख अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed