फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One lakh students downloaded the admit card on the first day

Jhansi News: पहले दिन एक लाख परीक्षार्थियों ने डाउनलोड किया प्रवेशपत्र

Mon, 26 May 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
One lakh students downloaded the admit card on the first day
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। एक जून को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पहले ही दिन लगभग एक लाख परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 12 बजते ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए थे। इसके बाद ही परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

इस बार प्रदेश के 3.44 लाख परीक्षार्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। बीयू ने परीक्षा के लिए प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सबसे ज्यादा वाराणसी में 36052 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसी तरह, गोरखपुर में 26890, प्रयागराज में 26426, जौनपुर में 13912, आंबेडकरनगर में 13412, गाजीपुर में 13152, बलिया में 13112, देवरिया में 12780, अयोध्या में 12540, कुशीनगर में 12012 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, बलरामपुर में सबसे कम 815 परीक्षार्थी हैं। जबकि, झांसी में सात केंद्रों पर 3476 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें झांसी, ललितपुर के अलावा आसपास के जिलों के परीक्षार्थी होंगे। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पहले ही दिन करीब एक लाख परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं। सबसे पहला प्रश्नपत्र झांसी की प्रतीक्षा कौशिक ने रात 12:02 बजे डाउनलोड किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed