फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One lakh rupees withdrawn from the account after mobile was stolen

Jhansi News: मोबाइल चोरी होने के बाद खाते से उड़ा दिए एक लाख

Thu, 11 Jun 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 11 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees withdrawn from the account after mobile was stolen
झांसी। सीपरी बाजार के लहरगिर्द मोहल्ला निवासी बुजुर्ग रामसेवक अहिरवार का मोबाइल फोन चोरी होने के बाद उनके बैंक खाते से अज्ञात जालसाज ने करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। बैंक जाने पर इसका पता लगा। एक लाख रुपये निकल जाने से वह बेचैन हो उठे। साइबर पोर्टल पर शिकायत करने पर पुलिस ने रकम फ्रीज करा दी। पैसा वापसी के लिए उन्होंने सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़ित रामसेवक ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर की दोपहर 12 से 3 बजे वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करा दी। उनका कहना है कि मोबाइल में लगे सिम का दुरुपयोग कर 19 से 22 अक्तूबर के बीच उनके एसबीआई खाते के फोन-पे के जरिये 1,00,031 रुपये निकाले गए। 11 दिसंबर को बैंक से पैसा निकालने के दौरान उनको इसका पता चला। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने यह रकम फ्रीज करा दी लेकिन, करीब छह महीने बाद भी यह पैसा रिलीज नहीं हो सका। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed