फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One lakh deducted invoices, still not wearing masks

एक लाख कटे चुके चालान, फिर भी नहीं पहन रहे मास्क

Fri, 16 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
One lakh deducted invoices, still not wearing masks
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क बड़ा हथियार है। बावजूद, लोग इसे पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसे लेकर पुलिस का भी रुख सख्त है। पिछले 10 महीनों में पुलिस मास्क न लगाने वाले एक लाख लोगों के चालान काट चुकी है और एक करोड़ रुपये जुर्माना भी वसूला जा चुका है। इसके बाद भी सड़कों और बाजारों में लोग बगैर मास्क के नजर आते हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में अब तक 36,522 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। 663 संक्रमितों की जान भी जा चुकी है। कई परिवारों को इस महामारी ने उजाड़ दिया है। बावजूद, इससे सबक न लेते हुए तमाम लोग लापरवाही पर उतारू हैं। भीड़भाड़ के बीच भी लोग मास्क पहनने से परहेज करते नजर आते हैं। जबकि, तीसरी लहर का खतरा हम सभी के सिर पर मंडरा रहा है। सड़कों पर ऐसे तमाम लोग देखे जा सकते हैं जो मास्क चेहरे के नीचे लटकाए रहते हैं। पुलिस सामने आने पर ही मास्क चेहरे पर सही जगह लग जाता है। पुलिस के गुजरते ही फिर मास्क नीचे आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed