{"_id":"6154bbf78ebc3e626f3acf32","slug":"one-lakh-blown-from-the-coaching-operator-by-showing-ten-rupees-jhansi-news-jhs2055133178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस रुपये दिखाकर कोचिंग संचालक से उड़ाए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस रुपये दिखाकर कोचिंग संचालक से उड़ाए एक लाख
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद के आरटीओ कार्यालय के पास टप्पेबाजों ने एक कोचिंग संचालक की कार से रुपयों से भरा बैग उड़ा दिए। कार से बैग गायब देखकर कोचिंग संचालक के होश उड़ गए। बदहवास हालत में वह थाने पहुंचा। उसने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।
सीपरी बाजार निवासी फिरोज खान एक कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक कार के लिए सौदा किया था। पैसा लेकर वह दोपहर को कार देखने गए थे। कार ड्राइव के दौरान बैग अगली सीट पर रखा दिया था। आरटीओ कार्यालय के पास उनको एक युवक मिला। उसने कार के पास दस-दस रुपये के कई नोट बिखरे होने की बात कही। यह सुनकर दोनों लोगों का ध्यान उधर चला गया। इसी बीच मौका पाकर युवक ने बैग झटक लिया। थोड़ा आगे बढ़ने पर जब उनका ध्यान बैग की ओर गया। बैग नदारद देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत युवक की तलाश की लेकिन, वह कहीं नजर नहीं आया। आसपास तलाश करने के बाद भुक्तभोगी नवाबाद थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरा ब्यौरा बताते हुए तहरीर दी है। भुक्तभोगी का कहना था कि कार के शीशे बंद थे। वहीं, इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है कि उनके पास अभी तहरीर नहीं आई है।
एसएसपी के आदेश के बाद बिना हेलमेट पहने पुलिसकर्मियों के चालान
इलाइट चौराहे पर फंदे में आए सोलह पुलिसकर्मी
झांसी। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी शिवहरि मीना के कार्रवाई के निर्देश पहले दिन ही अमल में आ गया। बुधवार को सीओ सिटी राजेश सिंह की अगुवाई में इलाइट चौराहा समेत अन्य स्थानों पर तगड़ा चेकिंग अभियान चला। बिना हेलमेट के सबसे अधिक पुलिसकर्मी यहीं पर पकड़ में आए। पुलिस लाइन, एसएसपी कार्यालय, नवाबाद थाना करीब होने के नाते इस चौराहे से पुलिसकर्मियों की सबसे अधिक आवाजाही होती है। दोपहर को इसी चौराहे पर 16 पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए गए। इन सभी का चालान कर दिया गया। हेलमेट न लगाने वाले अन्य चालकों के भी चालान हुए। एसएसपी शिवहरि मीना ने हेलमेट न लगाने वाले पुलिसकर्मियों के मंगलवार को ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद आज से ही पुलिसकर्मियों के चालान शुरू हो गए। चालान के दौरान फंदे में आए पुलिसकर्मियों ने स्टॉफ का हवाला देते हुए रियायत देने की भी गुजारिश की लेकिन, सीओ के वहां मौजूद होने की वजह से यातायात कर्मियों ने कोई छूट नहीं दी। सीओ सिटी के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
पहले बुधवार को मनाया जाए साइबर जागरूकता दिवस: डीआईजी
झांसी। जोन के प्रत्येक थाने में हर बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस आयोजित करने के निर्देश डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने दिए हैं। आज झांसी, ललितपुर एवं जालौन के कप्तानों को जारी निर्देश में डीआईजी ने प्रत्येक दशा में इसे आयोजित किए जाने को कहा। डीआईजी के मुताबिक 6 अक्तूबर से प्रत्येक माह के पहले बुधवार को एक घंटे के लिए साइबर जागरूकता दिवस आयोजित किया जाए। इस दौरान जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर पालिकाएं समेत अन्य की मदद से कार्यशाला आयोजित की जाए। स्लोगन, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। इसके प्रचार-प्रसार के लिए भी काम किया जाए। डीआईजी का कहना है कि लोगों में जागरूकता फैलने से साइबर अपराध में कमी लाई जा सकती है।
पुलिस लाइन में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
झांसी। पुलिस लाइन में बुधवार को महिलाओं एवं बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। उद्घाटन दीक्षा मीना ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहाकि पुलिस परिवार की महिलाओं को जागरूक करने एवं स्वस्थ रखने के लिए वामा सारथी की ओर से लगातार विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। बच्चों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी, जिससे उनको आगे बढ़ने में मदद मिले। शिविर में जिला अस्पताल की डॉ. गरिमा राजपूत एवं उनकी टीम ने महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य की देखरेख डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव के लिए जानकारी दी। इस दौरान उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर में मिथिलेश, आभा सिंह, पूनम शर्मा, अर्चना सिंह, गरिमा राजपूत समेत अन्य उपस्थित थे।
दुष्कर्म आरोपी की जमानत खारिज
झांसी। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ने दुष्कर्म के आरोपी मनमोहन उर्फ बब्लू की जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियुक्त की ओर से प्रथम जमानत पत्र प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई थी। उसका कहना था कि वह अपराध में शामिल नहीं था। पार्टीबंदी के चलते उसे गलत तरीके से फंसाया गया लेकिन, कोर्ट ने गुण-दोष के आधार पर उसकी याचिका खारिज कर दी।