फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One days made inspector 35 minute cut 41 challan

एक दिन की पुलिस इंस्पेक्टर बनी छात्रा ने 35 मिनट में काटे 41 चालान

Sat, 21 Nov 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
One days made inspector 35 minute cut 41 challan
सड़क किनारे खड़ी बाइक का चालान करातीं छात्रा भावना। 2
झांसी। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को इंटरमीडिएट की छात्रा को एक दिन का कोतवाली प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने कुर्सी संभालते ही पूरे थाने का निरीक्षण कर महिलाओं की फरियाद सुन निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग की।
विज्ञापन

आंतिया तालाब स्थित शारदा हिल्स कॉलोनी निवासी भावना सिंह नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से उनको आमद कराने के बाद एक दिन का कोतवाली प्रभारी बनाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

भावना ने बाकायदा लिखा पढ़ी के साथ अपना प्रभार संभाला। तीन महिलाएं घर के बंटवारे की समस्या लेकर कोतवाली पहुंचीं। यहां भावना ने उनकी बात सुनकर निराकरण के निर्देश उनाव गेट चौकी इंचार्ज को दिए। थाने का निरीक्षण कर महिला हेल्प डेेस्क कार्यालय व अन्य कार्यालय को देखा। पुलिस के कामकाज का तरीका भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सड़क पर पहुंचकर वाहन चालकोें को यातायात का पाठ पढ़ाया। सड़क पर उतरकर बिना मास्क निकले वाहन चालकों के चालान काटे। साथ ही, दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों को हटवाकर चालान कराए। तीन सवारी वाहन चालकों को भी नहीं बख्शा। साथ ही, ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। 35 मिनट की चेकिंग के दौरान 41 वाहनों के चालान काटे। इसी तरह, हंसारी निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा नैनसी आर्या ने भी नवाबाद थाने का चार्ज संभाला। महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर को देखा। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने छात्रा को कई बारीकियों से अवगत कराया।

आईपीएस बनने का है सपना
छात्रा भावना सिंह ने बताया कि उनका सपना आईपीएस अधिकारी बनने का है। उनके पिता ड्राइवर हैं और मां गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली की कुर्सी संभालने के बाद उनको अच्छा महसूस हो रहा है। वह आगे पुलिस अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed