फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One day three people hanging sucide

एक दिन में तीन लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 15 Sep 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
One day three people hanging sucide
आत्महत्या - फोटो : ?????????
झांसी। एक बार फिर जिलेे में सुसाइड के तीन मामले सामने आए। सोमवार को तीन लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर जान दे दी। तीनों मामलों में कारण सामने नहीं आ सका। लेकिन, इन सुसाइड के पीछे तनाव जरूर माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में सुसाइड के मामले फिर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को एक बालक समेत तीन लोगों ने फांसी लगा ली। मनोचिकित्सकों के अनुसार कोरोना काल में चारों तरफ निराशा, आर्थिक अनिश्चितता, टीवी पर मरीजों और मौत के बढ़ते आंकड़े, बढ़ती बेरोजगारी का माहौल है। लोग इन सब बातों के बारे में ही सोचते रहते हैं। वे चिड़चिड़े हो रहे हैं। पारिवारिक या सामान्य से कारणों पर भी आत्महत्या कर ले रहे हैं। अवसाद और आवेग में कई बार वे परिजनों तक की हत्या कर दे रहे हैं। जबकि यह कोरोना जनित समस्या कुछ लोगों की नहीं पूरे विश्व की है। इसलिए यह वक्त सकारात्मक सोच रखने और अपनी रुचि के काम करने का है।
विज्ञापन

नंबर 1
- थाना नवाबाद के मैरी गांव निवासी जयपाल (15) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।
नंबर 2
- थाना सीपरी बाजार के टपरियन निवासी मनीराम (35) ने भी फांसी लगा ली। यहां भी पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
नंबर 3
थाना बड़ागांव के बराठा गांव निवासी मनोज (45) ने भी अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
सुसाइड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सुसाइड करने वालों में सबसे ज्यादा युवा हैं। युवाओं में अपने भविष्य को लेकर चिंता है और ये उनके डिप्रेशन में जाने, आत्महत्या के लिए प्रेरित होने की वजह बन सकती है। युवाओं को सलाह है कि वह व्यस्त रहें और दिमाग में इस तरह के ख्याल आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। - डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, मनोचिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed