फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One day baby's intestines were outside the stomach, a rare operation took place

एक दिन के बच्चे की आंतें पेट के बाहर थीं, हुआ दुर्लभ ऑपरेशन

Sun, 14 Nov 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
One day baby's intestines were outside the stomach, a rare operation took place
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक दिन के बच्चे का दुर्लभ ऑपरेशन हुआ है। जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चे के पेट की एक तरफ की त्वचा न होने से आंतें बाहर निकली थीं। डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को देखा तो चौंक गए। छह घंटे के अंदर बच्चे का ऑपरेशन शुरू हुआ। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ओटी में एक महिला की डिलीवरी हुई। डिलीवरी के बाद जन्में बच्चे के पेट के लगभग दस सेंटीमीटर हिस्से में त्वचा ही नहीं थी। यह देख डॉक्टर खुद आश्चर्य में पड़ गए। मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक सर्जन न होने के चलते ऑपरेशन का जिम्मा सर्जरी विभाग को सौंपा गया। जन्म के छह घंटे बाद ही सर्जरी विभाग की टीम ने बच्चे का ओटी में ऑपरेशन शुरू कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की आंतें आपस में चिपक गई थीं, पहले उन्हें अलग किया गया। फिर आंतों को पेट के अंदर करके आसपास की त्वचा को टांकों के जरिए जोड़ा गया। दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। ऑपरेशन करने वाली टीम में सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. सौरभ पुरोहित, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. रिजवान, डॉ. नरेंद्र, डॉ. दीपा, डॉ. निखिल मिश्रा, डॉ. इमरान, डॉ. आजाद शामिल रहे। डॉक्टरों ने बताया कि यह दुर्लभ केस है। दस लाख जन्में बच्चों में से कोई एक केस ऐसा सामने आता है। दावा किया कि बुंदेलखंड में ऐसा पहला ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed