{"_id":"60a159958ebc3e729b558860","slug":"one-day-after-marriage-youth-committed-suicide-by-consuming-poison-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: शादी के एक दिन बाद युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: शादी के एक दिन बाद युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की
Sun, 16 May 2021 11:12 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 May 2021 11:12 PM IST
सार
घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि उमेश इस शादी के पक्ष में नहीं था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवाड़ी निवासी उमेश प्रजापति (23) की शुक्रवार को शादी हुई थी। शनिवार को वो दतिया से नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाया था। लेकिन इसके एक दिन बाद ही उसने रविवार की दोपहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे घर में बिखरी शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि उमेश इस शादी के पक्ष में नहीं था। उसका किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी तय होने के बाद से ही वो बुझा-बुझा सा रहने लगा था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन