फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One and a half kg tumor removed after operating a two-month-old girl

दो महीने की बच्ची का ऑपरेशन कर निकाला डेढ़ किलो का ट्यूमर

Wed, 18 Aug 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
One and a half kg tumor removed after operating a two-month-old girl
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दो महीने की बच्ची का मेजर ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने ट्यूमर निकाला। सर्जरी के बाद निकाले गए ट्यूमर का वजन डेढ़ किलो था। ट्यूमर की वजह से बच्ची काफी तकलीफ में थी।
विज्ञापन

गोविंद चौराहा निवासी महिला की बेटी को जन्म से ही ट्यूमर था। इस ट्यूमर को सैकरोकोक सिजियल टिरेटोमा कहते हैं। परिजन बच्ची को लेकर कई दिनों तक भटकते रहे। एक से दूसरे, दूसरे से तीसरे अस्पताल के चक्कर काटते रहे। एक डॉक्टर ने बच्ची को ऑपरेशन के लिए पीजीआई लखनऊ रेफर भी कर दिया गया। परिजन बच्ची को दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने जांच-पड़ताल के बाद ऑपरेशन की बात की। इस पर परिजन तुरंत तैयार हो गए। मंगलवार को सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. पंकज सोनकिया ने अपनी टीम के साथ मिलकर बच्ची का ऑपरेशन किया। सर्जरी कर ट्यूमर को काटकर निकाला गया। जब ट्यूमर का वजन किया गया तो वो डेढ़ किलो का निकला। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. प्रदीप, डॉ. गोतमन, डॉ. शिविन, डॉ. माधुर्या, डॉ. राहुल, डॉ. जतिन, डॉ. श्वेता, डॉ. पूजा, डॉ. प्रशासन, डॉ. निखिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed