फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the second day of the journey, Jal Saheli taught the lesson of water conservation.

Jhansi News: यात्रा के दूसरे दिन जल सहेलियों ने पढ़ाया जल संरक्षण का पाठ

Tue, 04 Feb 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the journey, Jal Saheli taught the lesson of water conservation.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड के जल संकट को दूर करने के लिए जल सहेलियों की ओर से जलयात्रा निकाली जा रही है। दूसरे दिन सोमवार को यात्रा लाडपुरा, मडोर, रजपुरा, पठारी, चकरपुर, गणेशगढ़ चौराहा, मानपुर, जनौली, लहर ठाकुरपुर, ठाकुरपुरा गांव पहुंची। सभी गांव में जल सहेलियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।



जल सहेली सीमा ने कहा कि हम सभी ओरछा से जटाशंकर धाम तक जल के बारे में जागरूक करने के लिए निकले हैं। अगर हमने गांव-गांव अभी जल संरक्षण नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं जब पीने के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं होगा। जल सहेली संगठन के निर्माणकर्ता डॉ. संजय सिंह ने कहां कि परमार्थ संस्थान का लक्ष्य है कि बुंदेलखंड समेत देशभर में जल सहेली जल संरक्षण के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन


इसके लिए जल यात्रा निकाली जा रही है, जो पांच जिलों में जाएगी और 10 लाख से अधिक लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करेगी। मौके पर जल सहेली संगठन की अध्यक्ष मीरा ठाकुर, रेखा, कामिनी, मंजूलता, फूलवती, कमलेश, चंदा, द्रौपदी, सर्वोदय समाज मंडल के अध्यक्ष मनीष सिंह राजपूत, राजस्थान के जल योद्धा दीप सिंह शेखावत, जल योद्धा शिव विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed