फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the basis of hard work, their talent got recognition, the youth of Jhansi are raising the prestige of Bundelkhand in the country and abroad

Jhansi News: मेहनत के दम पर हुनर को दिलाई पहचान, झांसी के युवा देश-विदेश में बढ़ा रहे बुंदेलखंड का मान

Fri, 12 Jan 2024 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
On the basis of hard work, their talent got recognition, the youth of Jhansi are raising the prestige of Bundelkhand in the country and abroad
झांसी। अपनी मेहनत के दम पर युवाओं ने अपने हुनर को तराशा और पहचान दिलाई। किसी ने मैदान पर हाॅकी के जरिये जलवा बिखेरा तो कोई एथलेटिक्स में चमका। किसी ने डिजिटल दौर के साथ कदमताल करते हुए मुकाम हासिल किया, तो किसी ने बुंदेलखंड के पर्यटन और खान-पान को देश-दुनिया तक पहुंचाया। झांसी के युवाओं ने बुंदेलखंड की संस्कृति, ज्ञान और प्रतिभा का पूरी दुनिया में परचम लहराया है। खास बात यह है कि उन्हें अपनी सफलता का जरा भी गुमान नहीं है, आज भी वे अपने बुंदेलखंड और झांसी का मान बढ़ाने के लिए पूरे जी-जान से जुटे हैं। पढि़ए राष्ट्रीय युवा दिवस पर झांसी के युवाओं की सफलता का कहानी बताती विशेष रिपोर्ट...।
विज्ञापन

रवि के विज्ञान को दुनिया कर रही सलाम

झांसी के छोटे से कस्बे बड़ागांव के रवि के ज्ञान और विज्ञान को दुनिया सलाम कर रही है। रवि को बचपन से रोबोट बनाने, ड्रोन बनाने और रॉकेट बनाने का शौक था। उन्होंने इस शौक को ज्ञान में बदला। दो साल पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने एक चैनल बनाया। चैनल पर उन्होंने रॉकेट, ड्रोन और रोबोट बनाने की वीडियो पोस्ट की। इसके अलावा तकनीक और विज्ञान से जुड़े प्रयोगों की वीडियो बनाईं। आज उनके 26 लाख सब्सक्राइबर हैं। दुनियाभर के लोग उनके प्रयोगों को देखते और सीखते हैं। पिछले साल ही उन्होंने अपना स्टार्ट अप शुरू किया है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के पर्यटन और जायके को जान रहा जमाना
पुलिया नंबर नौ की निवासी सृष्टि तिवारी पूरी दुनिया को बुंदेलखंड के पर्यटन और खान-पान से रूबरू करा रही हैं। फूडी कुड़ी के नाम से बने अपने सोशल मीडिया चैनल पर वह बुंदेली जायके को साझा करती हैं। साथ ही बुंदेलखंड की प्राचीन धरोहरों और इतिहास से जुड़े वीडियो बना रही हैं। बुंदेलखंड विवि से ग्रेजुएशन कर रहीं सृष्टि बताती हैं कि उनके वीडियो पर एक लाख तक व्यू आते हैं। लोग बुंदेली संस्कृति को काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में झांसी की बेटी ने जमाई धाक
झांसी के युवाओं ने मैदान पर भी खूब दम दिखाया है। हाल ही में झांसी की ज्योति सिंह ने साउथ अमेरिका में हुए जूनियर हॉकी वर्ल्ड में अपनी धाक जमाई। हॉकी मैदान में डिफेंडर के तौर पर खेलने वाली ज्योति अब तक 16 राष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। नेहरू कप में शानदार प्रदर्शन करने पर उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिल चुका है। ज्योति जूनियर इंडिया टीम में शामिल हैं। इन दिनों बंगलुरू में इंडिया कैंप कर रही हैं। ज्योति बताती हैं कि वे बचपन से हॉकी खेल रही हैं। उनका सपना ओलंपिक में खेलने का है। वहीं झांसी की शैली सिंह ने भी एशियन गेम्स में प्रतिभाग कर झांसी का मान बढ़ाया।


अहद भी मैदान पर दिखा रहे दम
झांसी के एक और युवा ने अपनी प्रतिभा के बल पर मुकाम हासिल किया। सैंयर गेट निवासी अब्दुल अहद ने अंडर- 21 भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाकर झांसी का मान बढ़ाया। अहद ने ओडिशा में हुए भारत-कोरिया टेस्ट सीरिज और बंगलुरू में भारत-सिंगापुर टेस्ट सीरिज में प्रतिभाग किया। अब्दुल अहद बताते हैं कि उन्होंने 2016 में उत्तर प्रदेश टीम से नेशनल चैंपियनशिप में प्रदर्शन किया। इसके बाद से वे भारतीय टीम में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed