फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On receiving the news of the raid, the shopkeepers closed their shops and fled

Jhansi News: छापे की सूचना पर दुकान बंद कर भाग गए दुकानदार

Mon, 10 Mar 2025 01:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 10 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
On receiving the news of the raid, the shopkeepers closed their shops and fled
मोंठ। होली का पर्व नजदीक आते ही खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिठाई और खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को मोंठ नगर में जैसे ही अधिकारियों की आने की सूचना मिली तो दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए। लेकिन कोई नहीं दिखा तो उसके कुछ देर बाद दुकानें खोली गईं। मालूम हो कि होली के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे लोगों की सेहत को खतरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग छापेमारी करता है। हालांकि व्यापारी नेताओं ने इस छापेमारी अभियान की निंदा की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित अग्रवाल का कहना है कि विभाग जानबूझकर दुकानदारों को परेशान करता है। त्योहारों पर खासतौर पर छापेमारी की जाती हैं जिससे व्यापारी परेशान होते है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाएगा। तो सभी व्यापारी मिलकर उसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed