{"_id":"622a4f99800917383256f531","slug":"old-pension-promise-did-not-work-bjp-heavy-in-postal-ballot-too-jhansi-news-jhs216501759","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम नहीं आया पुरानी पेंशन का वादा, पोस्टल बैलेट में भी भाजपा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम नहीं आया पुरानी पेंशन का वादा, पोस्टल बैलेट में भी भाजपा भारी
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली का वायदा किया था लेकिन, कर्मचारियों से जितने समर्थन की उम्मीद सपा नेताओं को थी उतनी कामयाबी मिलती नहीं दिखी।
चारों विधानसभा के पोस्टल बैलेट की गणना में भी भाजपा ने सपा को पछाड़ते हुए सर्वाधिक वोट हासिल किए। चारों विधानसभा में कुल 5121 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया। पहली बार बुजुर्गों को इसकी सुविधा दी गई थी लेकिन, नब्बे प्रतिशत वोट कर्मचारियों के ही रहे। सर्वाधिक पोस्टल बैलेट सदर सीट पर 1738 डाले गए। यहां भाजपा उम्मीदवार रवि शर्मा के खाते में सर्वाधिक 658 पोस्टल वोट आए जबकि सपा के सीताराम कुशवाहा को 561 एवं कैलाश साहू (बसपा) को 148 वोट से संतोष करना पड़ा। यहां 308 वोट अवैध घोषित हुए। बबीना विधानसभा सीट पर 1106 पोस्टल वोट में भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा को 405 वोट मिले। सपा के यशपाल को 330, बसपा के दशरथ राजपूत को 116 एवं कांग्रेस के चंद्रशेखर तिवारी को 19 वोट हासिल हुए। जन अधिकार पार्टी की रानी देवी को 8 वोट जबकि नोटा को 7 मतदाताओं ने पंसद किया। गरौठा विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार जवाहर राजपूत ने 1059 पोस्टल बैलेट में सर्वाधिक 407 वोट हासिल किए। दीप नारायण को 350 एवं वीर सिंह (बसपा) के खाते में 89 वोट आए।
यहां कुल 1059 पोस्टल बैलेट थे हालांकि मऊरानीपुर सीट में अपना दल उम्मीदवार को सपा के मुकाबले कम पोस्टल बैलट मिले। सपा के तिलक चंद अहिरवार को 388 वोट मिले जबकि अपना दल की रश्मि आर्या को 351 एवं बसपा के रोहित रतन को 80 वोट हासिल हुए।