{"_id":"667028396578190d510efc9e","slug":"old-man-returning-home-after-22-years-in-jhansi-dies-due-to-deteriorating-health-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 22 साल बाद घर लौट रहे बुजुर्ग की मौत, शव लेने के लिए राजी नहीं हुए परिजन; भाई पहुंचा पोस्टमार्टम हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 22 साल बाद घर लौट रहे बुजुर्ग की मौत, शव लेने के लिए राजी नहीं हुए परिजन; भाई पहुंचा पोस्टमार्टम हाउस
Mon, 17 Jun 2024 05:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:43 PM IST
सार
22 साल बाद वह छत्तीसगढ़ से अपने गांव वापस लौट रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। परिजन शव को लेना नहीं चाहते थे। हालांकि किसी तरह परिजन सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और इस दौरान पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
झांसी में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौते के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन हैरत की बात यह रही कि उनके परिजन शव को लेने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। हालांकि किसी तरह परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए। सोमवार को बुजुर्ग के भाई मोंड के लालपुर गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां पुलिस ने बुजुर्ग के शव को उनके भाई को सौंप दिया।
विज्ञापन
बता दें, पिछले कई साल से छत्तीसगढ़ में रहकर मोंठ निवासी राकेश श्रीवास्तव प्राइवेट नौकरी करते थे। 22 साल बाद वह छत्तीसगढ़ से अपने गांव वापस लौट रहे थे। रविवार को झांसी स्टेशन पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जब उनके परिजनों से संपर्क साधा तो उन्होंने उनके शव को लेने से इनकार कर दिया था। सोमवार को यह खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई। इसके बाद उनके परिजन खबर पढ़कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन