{"_id":"667dc47bf1fea4e75a0b9574","slug":"old-man-killed-in-auto-collision-with-uncontrolled-car-five-injured-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-341353-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो सवार वृद्ध की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो सवार वृद्ध की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नशे में धुत था कार चालक, हिरासत में लिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार की दोपहर नवाबाद थाना इलाके में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पास बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो में सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि, ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। कार सवार शराब के नशे में धुत था। उसे हिरासत में लिया गया है।
पुलिया नंबर नौ निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त रामप्रसाद रायकवार (70) अपने पोते अनमोल के साथ बाजार से खरीदारी कर स्टेशन से होते हुए घर की ओर जा रहे थे। ऑटो में पांच सवारियां और बैठी हुई थीं। ऑटो पुलिया नंबर नौ निवासी सुनील कुमार चला रहा था। दोपहर तकरीबन ढाई बजे जैसे ही ऑटो सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पास पहुंचा, सामने से आ रही कार ने उसमें टक्कर मार दी। ऑटो पलट गई, उसमें किनारे की ओर बैठे रामप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मृतक का नाती अनमोल, ऑटो चालक सुनील, अंजुलिका व गजेंद्र कुमार घायल हो गए। ऑटो में सवार दो अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। इलाइट चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह राजावत ने बताया कि कार चालक को पुलिस अपने साथ ले आई थी। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।