फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Old jammers can't stop WhatsApp calls, no money for new jammers

पुराने जैमर नहीं रोक पाते व्हाटसएप कॉल, नए जैमर की खातिर पैसा नहीं

Mon, 03 Jan 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Old jammers can't stop WhatsApp calls, no money for new jammers
झांसी। जेल के अंदर मोबाइल नेटवर्क खत्म करने के लिए जैमर लगवाए गए लेकिन, अब नई-नई तकनीक के आ जाने से यह काम के नहीं रह गए। इनकी मदद से सिर्फ थ्री जी आधारित नेटवर्क ही रोका जा सकता है जबकि अब अधिकांश मोबाइल कंपनियां फोर जी तकनीक सेवा का इस्तेमाल कर रही हैं। जेल प्रशासन के पास अपने जैमर अपडेट करने का बजट ही नहीं है। इसे देखते हुए वह मोबाइल कंपनियों की मदद से इसका तोड़ निकालने की कोशिश में है।
विज्ञापन

जेलों में कैदियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की घटनाओं के प्रकाश में आने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए रोक लगाने की बात कही थी। इसके बाद जैमर अपडेट करने की कवायद शुरू हुई। प्रत्येक जेल में जैमर अपडेट करने में तीन से पांच करोड़ का खर्च था। इतनी बड़ी रकम खर्च करने से जेल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। जेल अधिकारियों का कहना है कि जिला कारागार केसाथ सेंट्रल जेल में भी थ्री-जी मोबाइल नेटवर्क रोकने के ही जैमर काम कर रहे हैं। यह जैमर भले थ्री-जी आधारित कहलाते हों लेकिन, इनसें टू-जी मोबाइल नेटवर्क ही रुक पाती है। ऐसे में फोर-जी आधारित मोबाइल नेटवर्क रोक पाना इन जैमर के बूते की बात नहीं रहती। कई जगहों पर कैदियों की पहुंच में स्मार्ट फोन वाले मोबाइल फोन हैं। सेटिंग-गेटिंग के जरिए आराम से व्हाट्सएप कॉल होती है।
विज्ञापन

अब जेल प्रशासन मोबाइल कंपनियों के सहारे जेल तक मोबाइल नेटवर्क को आने से रोकना चाहता है। डीजी जेल आनंद कुमार का कहना है कि जैमर लगाना जेल प्रशासन के लिए खासा खर्चीला है। तकनीक बदलने के साथ ही हमेशा जैमर अपडेट करने होंगे। इसको देखते हुए मोबाइल कंपनियों से इसका रास्ता निकालने की रणनीति बनाई जा रही है। इस संबंध में एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसका फैसला आने के बाद मोबाइल कंपनियों के लिए नियम बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed