{"_id":"615535d18ebc3e0c136d72a1","slug":"old-couple-brutally-murdered-in-jhansi-premnagar-miscreants-looted-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: प्रेमनगर में सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से काटकर वृद्ध दंपती की हत्या, बदमाशों ने घर का सारा सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: प्रेमनगर में सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से काटकर वृद्ध दंपती की हत्या, बदमाशों ने घर का सारा सामान लूटा
Thu, 30 Sep 2021 09:28 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:28 AM IST
सार
घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी और सारा सामान लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
झांसी के थाना प्रेमनगर के सत्य की टोरिया इलाके में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह एक वृद्ध दंपती की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के भीतर मिले हैं।
हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों की हत्या के बाद घर में लूटपाट भी की गई है। घर के भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने अलमारी के ताले को तोड़कर अंदर से भी सारा सामान निकाल लिया है। मौके पर प्रेमनगर पुलिस पहुंचकर पड़ताल करने में जुट गई है।