{"_id":"5df92d728ebc3e696a2e92f9","slug":"oh-mother-why-you-throw-me-jhansi-news-jhs155253610","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां मेरा क्या कसूर बर्फीली हवा और डरावने अंधेरे में मुझे क्यों फेंक गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां मेरा क्या कसूर बर्फीली हवा और डरावने अंधेरे में मुझे क्यों फेंक गई मां
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची का मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार।
- फोटो : REPORTERS
Link Copied
झांसी। मां मैं तो तेरी परी थी। तू कहती तो मैं रोती भी नहीं। भूख को भी बर्दाश्त कर लेती। बस तेरे ममता भरे आंचल में लिपटी रहती। लेकिन तूने मुझे खुद से दूर करके आखिर कौन सी सजा दी। मां जब कुत्ते मुझे नोच रहे थे तब मैं दर्द से तड़प रही थी। उस वक्त मैं तुझे पुकार रही थी लेकिन तू मेरे पास नहीं थी। मेरा एक हाथ कुत्तों ने खा लिया है। एक कान खराब हो गया। कमर पर कई जगह नोचा है। मां मुझे ठंड भी लग गई है। डाक्टर कह रहे हैं निमोनिया हो गया है। सांस भी सही से नहीं ले पा रही हूं। ऑक्सीजन दी जा रही है...कूड़े के ढेर में फेंकी गई यह नवजात अगर बोल पाती तो शायद अपनी जननी से यही पूछती।
विज्ञापन
भीषण ठंड में जब जिंदगी कंपकंपा रही है उस मौसम में यह नवजात घंटों खुले आसमान के नीचे कूड़े के ढेर में पड़ी रही। एक पतले से कपड़े में वह लिपटी हुई थी। क्योंकि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के बाहर जहां नवजात को फेंका गया था वहां आसपास कई नर्सिंग होम भी हैं। हो सकता है कि इनमें से किसी में उसका जन्म हुआ हो। या फिर यह भी हो सकता है कि नवजात को कहीं दूसरी जगह से लाकर यहां फेंक दिया गया हो। कुछ भी हो सकता है लेकिन मेडिकल कालेज में भर्ती इस नवजात के बारे में जिसने भी सुना वही बेचैन हो गया। मंगलवार की सुबह तक आसपास में जब लोगों को जानकारी हुई तो कई महिलाएं तो उसे देखने भी पहुंच गईं थीं। हालांकि डाक्टरों ने गंभीर हालत बताते हुए किसी को जाने नहीं दिया। मेडिकल कालेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया का कहना है कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी लिहाजा ऑक्सीजन पर रखा गया है। ठंड में पड़ी रही है लिहाजा निमोनिया भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।