{"_id":"2215f0c9d1a7bf1846e2bcf61bf01237","slug":"officials-should-be-sacked-for-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों को किया जाए बर्खास्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों को किया जाए बर्खास्त
झांसी न्यूज
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में कोठारी बंधु परिवार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है।
बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विगत एक नवंबर को रामजन्म भूमि पर बलिदान हुए कार सेवकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल की भांति कोलकाता से कोठारी बंधु परिवार आता है। परिवार में मां व बहन शामिल थीं।
उन्होंने जिला प्रशासन से रक्तदान कार्यक्रम की अनुमति ले रखी थी। इसके बाद भी रात के समय अयोध्या कारसेवक पुरम पहुंचे अफसर कोठारी बंधु परिवार की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें अन्यत्र ले गए। इस कार्य के लिए संबंधित अफसरों को बर्खास्त किया जाए। नेतृत्व महानगर संयोजक अनूप करोसिया ने किया। प्रतिनिधि मंडल में सोनू ठाकुर, सुधीर, गिरीश प्रजापति, दिलीप परिहार, ह्देश व्यास, ठाकुर निकिल, राहुल गौतम, हरवंश पाल, राजा सिंह परिहार, हिमांशु दुबे, आकाश यादव, प्रभुदयाल कुशवाहा, हेमंत राय, सुमित वर्मा आदि मौजूद थे।