फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   officers scared of touching files

फाइलों को छूने से कतराते रहे अफसर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
officers scared of touching files
फाइलों को छूने से कतराते रहे अफसर थर्मल स्कैनिंग के बाद कर्मचारियों को दिया गया प्रवेश झांसी। विकास भवन में मनरेगा उपायुक्त एवं एक चालक के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद से बंद हुआ विकास भवन बुधवार को खोला गया। इस बीच विकास भवन दो बार सेनेटाइज भी कराया गया लेकिन, कर्मचारी एवं अफसरों में महामरी को लेकर भय दिखाई पड़ा। अफसर एवं कर्मचारी फाइल छूने से कतराते दिखाई पड़े। सिर्फ जरूरी फाइलें ही निकालकर उनको निपटाया गया लेकिन उसके पहले उस फाइल को भी सेनेटाइज किया गया। तीन दिन बंद रहने के बाद आज विकास भवन पचास फीसदी कर्मचारियों के साथ खोला गया। दो लोगों के पीड़ित होने के बाद अब जाकर विकास भवन में सतर्कता बरती जानी शुरू हुई। गेट पर प्रत्येक कर्मचारी की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। उसके बाद ही उनको भीतर जाने दिया गया। गेट पर ही आगंतुकों को सेनेटाइज करने की भी व्यवस्था की गई है। सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed