{"_id":"6a50097e4e48ccfd7506fd6a","slug":"officers-reprimanded-for-negligence-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-9408-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लापरवाही पर अफसरों को लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लापरवाही पर अफसरों को लगी फटकार
विज्ञापन
- मड़ोराखुर्द में जलभराव पर एसडीएम ने किया मुआयना, जल निकासी के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। ग्राम मड़ोराखुर्द में जलभराव की शिकायत मिलने पर एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में उन्होंने गांव में जलभराव से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ग्रामीणों से ली। इस दौरान कुछ अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर एसडीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद कई स्थानों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुआयना में एसडीएम ने कहा कि जलभराव जैसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था तय की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालियों की सफाई कराकर जल निकासी के सभी अवरोध शीघ्र हटाए जाएं, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। एसडीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने व बरसात के दौरान जलभराव की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।