फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officers ran after CM's rebuke, now zoo will be built in Punawali Kalan

Jhansi News: सीएम की फटकार के बाद दौड़े अफसर, अब पुनावली कलां में बनेगा चिड़ियाघर

Thu, 31 Aug 2023 12:46 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 31 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Officers ran after CM's rebuke, now zoo will be built in Punawali Kalan
- आननफानन 36 हेक्टेयर जमीन को किया चिह्नित
विज्ञापन

- झांसी आए सीएम से जनप्रतिनिधि ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में लंबे अरसे से ठंडे बस्ते में पड़ा चिड़ियाघर प्रोजेक्ट सीएम की फटकार के बाद फिर से जीवंत हो गया है। अफसरों ने मुख्यमंत्री के कड़े तेवरों के बाद चिड़ियाघर के लिए पुनावली कलां में 36 हेक्टेयर जमीन खोज ली है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज भी दिया गया है।
महानगर में चिड़ियाघर बनाने के लिए वन विभाग ने पिछले साल प्रस्ताव तैयार किया था। इसके तहत गढ़मऊ झील के पास सिंचाई विभाग की 125 एकड़ जमीन को चिह्नित किया गया। बाद में अफसरों ने जमीन का दायरा चिड़ियाघर के अनुरूप न होने के चलते प्रस्ताव को ठंडे बस्ते डाल दिया है। वहीं सांसद अनुराग शर्मा ने कई बार वन विभाग के अफसरों से चिड़ियाघर के प्रस्ताव के बारे में जानकारी की, लेकिन अफसर टाल मटोल करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सांसद ने चिड़ियाघर के प्रस्ताव को लेकर चर्चा की। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों की मनमानी को लेकर सवाल उठाया। इस पर सीएम ने तत्काल वन विभाग के अफसरों को तलब किया। बताया जाता है कि सीएम ने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए जमीन तलाश न कर पाने पर अफसरों को खूब फटकार लगाई और दो दिन मेें रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर क्या था, सीएम को उड़नखटोला उड़ते ही अफसर भी जमीन को खोजने में जुट गए। बुधवार सुबह रक्सा के पास पुनावली कलां में चिराऊ की पहाड़िया के नजदीक राजस्व विभाग की 36 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित कर लिया गया। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। अफसराें के मुताबिक यहां जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।

प्रभागीय वन अधिकारी एमपी गौतम ने बताया कि चिड़ियाघर बनाने के लिए रक्सा क्षेत्र के पुनावली कलां में 36 हेक्टेयर जमीन के चिह्नित किया गया है। जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed