फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officers engaged in verification of tanker trips

Jhansi News: टैंकरों के फेरों के सत्यापन में जुटे अफसर

Tue, 25 Jun 2024 05:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Officers engaged in verification of tanker trips
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बारिश शुरू होते ही अधिकांश इलाकों से जल संकट दूर हो जाएगा। इसके साथ टैंकरों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। ठेकेदार के भुगतान के लिए जल संस्थान और नगर निगम के अफसरों ने टैंकरों के फेरों का सत्यापन शुरू कर दिया है।

गर्मी शुरू होते ही कई इलाकों का भूगर्भ जल स्तर नीचे चला गया था। इससे कई इलाकों में पानी की किल्लत हो गई थी। जलापूर्ति के लिए जल संस्थान की ओर से टैंकर चलाए गए थे। वर्तमान में जल संस्थान के 17 फिलिंग स्टेशन से 109 टैंकरों से साढ़े तेरह सौ स्थानों पर पानी पहुंचाया जा रहा है। निगरानी के लिए प्रत्येक टैंकर में जीपीएस लगा हुआ है। नगर निगम और जल संस्थान के अफसर जीपीएस के माध्यम से टैंकराें के फेरों का मिलान करने में जुटे हैं। इसके बाद बजट की मांग के लिए शासन को सूचना भेजी जाएगी। बजट मिलते ही ठेकेदार का भुगतान होगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि टैंकरों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन में भेज कर बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed