फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officers colony find Dengue

पढ़े-लिखों की ऑफीसर्स कॉलोनी के घरों में भी मिला डेंगू का लार्वा

Wed, 08 Sep 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Officers colony find Dengue
झांसी। डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर मलेरिया विभाग की टीम ने शहर के चार इलाकों में जाकर लार्वी साइट का छिड़काव किया। जांच के दौरान पढ़े-लिखे लोगों की ऑफीसर्स कॉलोनी समेत चार इलाकों के 18 घरों में भी डेंगू का लार्वा मिला है। जबकि, डेंगू के संदिग्ध 22 रोगियों का सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिन-जिन क्षेत्रों में केस मिल रहे हैं, वहां-वहां स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें भी जा रही हैं। मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम मानिक चौक के टकसाल मुहल्ला, अलीगोल खिड़की, ऑफीसर्स कॉलोनी और झोकनबाग पहुंची। यहां घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान ऑफीसर्स कॉलोनी के दो घरों समेत कुल 18 आवासों में डेंगू का लार्वा मिला है। इसके अलावा डेंगू के संदिग्ध 22 रोगियों की सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा मलेरिया के 28 लोगों की स्लाइड भी बनाई गई है। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता, इंस्पेक्टर अमर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेडी के निर्देश, मौके पर ही डेंगू के सैंपल लें
डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर एडी हेल्थ डॉ. अल्पना बरतारिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। इस दौरान जेडी डॉ. विनोद कुमार यादव सीएमओ कार्यालय और मलेरिया विभाग के बीच समन्वय न होने पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों विभाग समन्वय के साथ काम करें, तभी स्थिति पर जल्द नियंत्रण पाया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान टीमें डेंगू के संदिग्ध मरीजों का सैंपल लें। इसका असर मंगलवार को देखने का भी मिला गया। टीमों ने रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। जेडी ने ये भी निर्देश दिए कि रैपिड डायग्नोस्टिक किट से डेंगू, मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की तुरंत जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर सर्वे शुरू, 17 तक चलेगा
शासन के निर्देश पर मंगलवार से डेंगू, वायरल के मरीजों की खोज कर घर-घर सर्वे शुरू हो गया है। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर फॉगिंग, लार्वी साइट का छिड़काव करेंगे। साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाए भी बताएंगे। जलभराव, गंदगी होने पर सफाई करेंगे।

जागरूकता, सफाई ही बचाव
डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि झांसी में डेंगू के बचाव, उपचार के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। विभिन्न तरीकों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों से बुखार, खांसी आदि की जानकारी ले रही हैं। सभी सीएचसी, पीएचसी को लार्वा रोधी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed