फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officer free chair worship

अफसरों की खाली कुर्सियों को माला पहनाकर किया सम्मानित

Sat, 27 Mar 2021 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Officer free chair worship
झांसी। पुनर्वास समेत तमाम मांगों को लेकर बेतवा भवन में चल रहा आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक किसानों ने आज अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया लेकिन, कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। ऐसे में किसानों ने अधिकारियों की खाली कुर्सियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे किसान नेता गौरीशंकर विदुआ ने कहा लखेरी, पथरई, पहुंच समेत अन्य बांधों की वजह से किसानों का पुनर्वास अब तक नहीं किया गया। किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए अधिकारियों के पास समय नहीं है। ऐसे में इन किसानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा किसानोें को न बीमा का पैसा मिल रहा, न उपज का मूल्य मिल रहा। उन्होंने किसानों की मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। इस दौरान विजय कुमार कर्ण, रामजी सिंह जादौन, देवी सिंह कुशवाहा, परसा, अमर सिंह, पप्पू पालर, मुन्ना चौधरी, रमेश पचौरी, वीर सिंह पाल, राकेश कुमार, हीरालाल समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed