{"_id":"604fae6a8ebc3ee6487f09f2","slug":"officer-colony-clean-others-place-dirty-jhansi-news-jhs1909517156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की कॉलोनियों में रहती सफाई, बाकी क्षेत्र में फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की कॉलोनियों में रहती सफाई, बाकी क्षेत्र में फैली गंदगी
विज्ञापन
झांसी। महानगर के सिविल लाइन स्थित वार्ड- 41 में लगभग सभी प्रशासनिक अधिकारी रहते है। इस वार्ड में अधिकारियों की कॉलोनियों में तो सफाई कर दी जाती है। लेकिन अन्य क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
इलाके की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए है, जिसमें काफी दुर्गंत आती है। नालियों की सफाई हुए एक अरसा गुजर गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अफसरों की कॉलोनियों में कर्मचारी सफाई तो कर जाते है। लेकिन वार्ड के अन्य क्षेत्र में गंदगी पड़ी रहती है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण अधिकांश नालियां में कचरा जमा हो गया है। जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा रहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शिकायतें भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन
वार्ड में अफसरों की कॉलोनियों में तो सफाई हो जाती है। लेकिन वार्ड के अन्य क्षेत्रों में गंदगी जस की तस पड़ी रहती है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। अजय खन्ना, स्थानीय नागरिक
कई महीने पहले एक महिला सफाई कर्मी सफाई करने के लिए आती थी। लेकिन उसके सेवानिवृत्त होने के बाद से कोई भी कर्मचारी सफाई करने नही आया है। संजय मित्तल, स्थानीय नागरिक
वार्ड में यदा-कदा ही कर्मचारी सफाई करने के लिए आते हैं। जो सिर्फ सड़कों की ही सफाई करते हैं। सालों से इलाके की नालियाें की सफाई नही की गई है। राधे श्याम गुप्ता, स्थानीय नागरिक
सफाई कर्मचारी कई महीनों से सफाई करने के लिए नही आए हैं। जिससे पूरे इलाके में कचरा फैला है। निजी कर्मचारियों को पैसे देकर सफाई करना पड़ रही है। सुमन शिवहरे, स्थानीय नागरिक
वार्ड की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। रोजाना सफाई नही होने कारण जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नारायण दास, स्थानीय नागरिक