{"_id":"58728d834f1c1b1829ba85c8","slug":"office-worker-arriving-claimant-nor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावेदार और न ही कार्यकर्ता पहुंच रहे कार्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावेदार और न ही कार्यकर्ता पहुंच रहे कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
political news jhansi
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में दो जनवरी को पीएम मोदी की रैली होने के बाद से झांसी में भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। टिकट के लिए दावेदार दिल्ली और लखनऊ के चक्कर लगा रहे हैं, तो कार्यकर्ता प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद से भाजपा को छोड़ सभी प्रमुख राजनैतिक दलों में हलचल शुरू हो चुकी है। लेकिन, भाजपा कार्यालय हाल इतर है। पिछले कई दिनों से भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। टिकट के दावेदार तो दिल्ली व लखनऊ के चक्कर लगाने में लगा रहे है, मगर जिले व महानगर के पदाधिकारी भी कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। इक्का दुक्का कार्यकर्ता ही पहुंचते हैं, लेकिन वह भी मायूस होकर लौट जाते हैं। जिलाध्यक्ष संजय दुबे का कहना है कि इन दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठकें चल रही हैं, इससे व्यस्तता अधिक है। बाकी पदाधिकारी क्षेत्र के कार्यक्रमों में लगे हुए हैं। सोमवार से कार्यालय में चहलपहल दिखने लगेगी।
आज आएंगे प्रदेश महामंत्री
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक व क्षेत्रीय महामंत्री शैलेंद्र शुक्ला सोमवार को झांसी आएंगे। चूंकि, टिकट की दौड़ में बहुत से नेता हैं। ऐसे में टिकट न मिलने वालों से पार्टी को कोई नुकसान न हो। यह दोनों नेता इसी विषय पर पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाएंगे।