{"_id":"66ec641692f9d004cc05cccb","slug":"odd-semester-exam-forms-will-be-filled-from-october-15-jhansi-news-c-11-jhs1002-396696-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषम सेमेस्टर: परीक्षा फार्म भरे जाएंगे 15 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषम सेमेस्टर: परीक्षा फार्म भरे जाएंगे 15 अक्तूबर से
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि (बीयू) विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम व सप्तम) के परीक्षा फार्म 15 अक्तूबर से भरवाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म नवंबर के दूसरे सप्ताह से भरवाए जाएंगे।
बीयू के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू कराने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। परीक्षाओं में आने वाले पेपर शिक्षकों से बनवाए जा रहे हैं। परीक्षा की डेट शीट भी लगभग बनकर तैयार हो चुकी है, जिस पर अंतिम सप्ताह में अंतिम मुहर लगा जाएगी। उन्होंने बताया कि समर्थ पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है, जो जल्द पूरा हो जाएगा। अक्तूबर में दीक्षांत समारोह आयोजित होने के तुरंत बाद विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाना शुरू कर दिया जाएगा। फार्म भरने के लिए सिर्फ 15 दिन का समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म नवंबर में भरवाए जाएंगे जिसकी वजह फिलहाल 25 सितंबर तक दाखिले होना है।
0- अतिरिक्त कक्षाएं भी लगवाई जाएंगी
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि नवप्रवेशितों का कोर्स पूरा कराने के लिए अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से अतिरिक्त कक्षाएं लगवाई जाएंगी ताकि सभी का पाठ्यक्रम पूरा हो सके।