{"_id":"622269eee1c6d37e986213e0","slug":"nuts-are-cheap-from-the-plate-of-chowmein-eat-your-heart-make-health-jhansi-news-jhs216131964","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाउमीन की प्लेट से सस्ती मेवा, मन भर खाइये, सेहत बनाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाउमीन की प्लेट से सस्ती मेवा, मन भर खाइये, सेहत बनाइए
विज्ञापन
झांसी। होली के त्योहार पर जहां खोवा, तेल, सूजी, मैदा व चीनी आदि खाद्य चीजों पर महंगाई छाई है वहीं मेवा फिलहाल काफी सस्ती है। दुकानों में 70 रुपये में 100 ग्राम काजू-बादाम मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि रेस्टोरेंट में 60 से 80 रुपये की एक प्लेट चाउमीन खाने से बेहतर है कि मेवा खाई जाए।
कोरोना काल में मेवा के दाम काफी बढ़े थे। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोगों ने कोरोना काल में खूब मेवा खाया। इससे मेवा के दाम भी बढ़ गए थे। बादाम तो एक हजार रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए थे। इधर, कोरोना के केस कम हुए तो मेवा के दाम भी फिलहाल कम हो गए। सबसे ज्यादा असर काजू-बादाम और मखाना पर पड़ा है। इनके रेट डेढ़-दो महीने में 250 से 300 रुपये प्रतिकिलो गिरे हैं।
सुभाषगंज के मेवा दुकानदार विकास चौरसिया और सीपरी बाजार के संजीव बताते हैं कि इन दिनों मेवा के रेट गिरे हैं। होली के त्योहार पर गुझिया में डालने के लिए काजू, किशमिश, चिरौंजी और गरी के रेट बढ़ सकते हैं। इधर, मेवा चाउमीन की प्लेट से भी सस्ती चल रही है। ग्वालियर रोड के दुकानदार आदेश बताते हैं कि अप्रैल में सहालग के समय मेवा के भाव में तेजी हो सकती है।
विज्ञापन
मेवा के रेट (प्रतिकिलो रुपये में)
- चिरौंजी 1400
-बादाम 700
-काजू 650 से 700
- किशमिश 250
- मखाना 640
- गरी 240
-गरी का लच्छा 260