फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nursing home operator swallowed poison, condition critical

Jhansi News: नर्सिंग होम संचालक ने निगला जहर, हालत नाजुक

Wed, 12 Mar 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nursing home operator swallowed poison, condition critical

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी समेत ललितपुर में नर्सिंग होम संचालित करने वाले प्रदीप पाठक (42) ने मंगलवार तड़के अपने डढियापुरा आवास में जहर निगल लिया। अपने कमरे में अचेत हाल में बिस्तर पर पड़ा था। उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। देर- शाम तक उसकी हालत नाजुक बनी रही।नवाबाद के डढि़यापुरा निवासी प्रदीप पाठक ललितपुर में मां गायत्री नाम से नर्सिंग होम संचालित करता है। प्रदीप के खिलाफ कुछ दिनों पहले ललितपुर में जज्जा-बच्चा की लापरवाही से इलाज के दौरान मौत होने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रशासन ने भी नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। इसके बाद प्रदीप फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही थी। यहां से भागकर प्रदीप झांसी स्थित अपने घर आ पहुंचा। परिजन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उसने अपने कमरे में जहर निगल लिया। बिस्तर के पास ही जहर की शीशी पड़ी थी। उसे अचेत हाल में मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में मामूली सुधार है, लेकिन नाजुक हाल देखकर उसे वार्ड नंबर आठ में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed